Posts

Showing posts from June, 2024

चलता फिरता सिनेमा

जैसे ही डिब्बा खोला और उसमें से फ़िल्म की रील को कैमरे में लगाकर पर्दे पर चलाया तो कोई 420 वोल्टेज का झटका लगा। शायद रेलवे के कर्मचारियों ने गलत फ़िल्म का डिब्बा उनके स्टेशन पर उतार दिया था और उनकी फिल्म का डिब्बा किसी और जगह उतर गया था। ये बात है 60 के दशक की, जब आज की तरह सिनेमा डिजीटल नहीं था और नाहीं हर सिनेमाघर पक्की बिल्डिंग में चलता था। कुछ सिनेमा तंबू में पर्दा लगाकर बेंच पर दर्शकों को बिठाकर भी चलाए जाते थे। ऐसे ही एक सिनेमाघर में मेरे डैडी अपने बेरोजगारी के दिनों में कामचलाऊ मैनेजर थे। ये किस्सा भी उनका ही सुनाया हुआ है। तो बात ये थी कि उनका टेंट मार्का खानाबदोश सिनेमा पिछले 6 महीने से घाटे में चल रहा था। कारण बहुत सीधा था कि सिनेमा चलाने वाले नई फिल्मों के महंगे प्रिंट ला नहीं सकते थे और उनके यहाँ लगी हुई पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट को देखने बहुत भीड़ जुटती नहीं थी। जैसे तैसे डग्गामारी के साथ सिनेमा चलाया जा रहा था। लेकिन एक दिन वो हुआ जिसका किसी को अंदाजा ना था। रेलवे स्टेशन से एक फ़िल्म का डिब्बा लाया गया और जब फ़िल्म देखी तो फ़िल्म बदल चुकी थी। सिनेमा चलाने वाले एक दूसरे की तरफ देख...

एक असफल कैंडिडेट का सफल UPSC इंटरव्यू (भाग 4)

  (अब इंटरव्यू की कमान मेरे बाई ओर बैठे एक सर के पास आ चुकी थी, मतलब मेंबर 4 के पास)  मेंबर 4: आपने NET भी क्वालीफाई किया हुआ है. तो आपको क्या लगता है कि हायर स्टडीज में भारत की शिक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए जाने की जरूरत है?  मैं: सर, सबसे पहले तो हमको हायर एजुकेशन में एनरोलमेंट रेट को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा और साथ ही टीचर स्टूडेंट रेशो को भी वैश्विक मानकों के हिसाब से अपनाना होगा. इसके अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने की जरूरत है ताकि शोध कार्य में छात्रों की रुचि जाग सके. हमें ध्यान देना होगा कि भारत में पी एच डी करने वालों की संख्या चीन जैसे देशों की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ही है, जो कि चिंताजनक है. उच्च शिक्षा भी तभी बेहतर हो सकेगी जब स्कूली शिक्षा बेहतर होगी क्योंकि मैं दोनों को अलग न मानकर एक दूसरे से संबद्ध मानता हूं. एक सुझाव और है मेरा कि विषयों की चुनाव में भारत में बहुत कंजरवेटिव तरीका अपनाया जाता है कि यदि आपने कोई निश्चित विषय लिया है, तभी आप कुछ विषयों में पढ़ सकते हैं जबकि यह बात हमको छात्र की रुचि और अभिरुचि पर छोड़ देनी चाहिए, मतलब यदि को...

एक असफल कैंडिडेट का सफल UPSC इंटरव्यू (भाग 3)

  चेयरमैन सर ने जब गेंद मेंबर 1 की तरफ फेंक दी तो उन्होंने सबसे पहले मुझसे मेरे थिएटर करने के बारे में पूछा - तो अपने किस तरह के प्ले किए हैं? मैं - जी मैंने जन नाट्य मंच के साथ कई जगह स्ट्रीट प्ले किए हैं. मेंबर 1 - कहां कहां करने जाते थे आप स्ट्रीट प्ले?    मैं - स्कूलों में किए सर, इसके अलावा दिल्ली की कई स्लम्स में भी हमने स्ट्रीट प्ले किए थे सर.  मेंबर 1 - स्लम्स को लेकर के भारत सरकार की कुछ योजनाओं के बारे में बताइए? मैं - स्लम्स को लेकर के सरकार की कई योजनाएं हैं, जैसे कि राजीव आवास योजना, जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युवल मिशन जिसमें अमृत योजना और स्वच्छ भारत योजना शामिल है. यह सभी और अन्य कई योजनाएं स्लम्स में स्वच्छता, इन्फ्रास्ट्रक्चरल सुधार, पानी, बिजली आपूर्ति बनाए रखने से संबंधित हैं. मेंबर 1 - अमृत योजना का पूरा नाम पता है आपको?  मैं - ( थोड़ा अटक अटककर) अटल मिशन फॉर रिजुविनेशन….. (और अब मुझे आगे का याद नहीं आ रहा था, थोड़ा जोर लगाया तो थोड़ा और याद आया) .... फॉर अर्बन… मेंबर 1 - (मेरी सहायता करते हुए बोले) ट्रांसफॉर्मेशन…बढ़िया. में...

एक असफल कैंडिडेट का सफल UPSC इंटरव्यू: भाग 2

दरबार के अधिकारियों ने अपने हाथ वाले पन्ने पलटने शुरू किए और मैंने इधर अपनी धड़कने संभालनी शुरू की. पहला प्रश्न जाहिर तौर से चेयरमैन सर मतलब जोशी जी की तरफ से आया.  चेयरमैन: हां तो आलोक, आप पहले बैंक में थे, फिर आपने वो छोड़ दिया तो आजकल क्या कर रहे हैं? मैं: (हल्की मुस्कुराहट के साथ) सर अभी मैं एक कोचिंग में बैंक और एस एस सी के एस्पिरेंट्स को गाइड करता हूं (ये बोलते हुए थोड़ी हिचकिचाहट थी, क्योंकि बाहर यही कहा गया था कि ये बिल्कुल भी मत कहना, मगर मुझे हमेशा से झूठ बोलने से ज्यादा सच बोलना ठीक लगा है तो यही कहा) चेयरमैन: हां, ठीक भी है, पढ़ाना अच्छा काम ही है . (जोशी जी की खास बात यह थी कि वे पूरे इंटरव्यू में मुझे कभी मुस्कुराते नहीं दिखे, एकदम कठोर चेहरा, बिना किसी भाव के, उनको देखकर समझ पाना मुश्किल था कि उन पर किसी भी जवाब का क्या प्रभाव पड़ रहा है?) फिर से चेयरमैन: अच्छा आलोक तो आपको थियेटर का शौक है, तो आप थियेटर सिर्फ देखते हैं या करते भी हैं?  मैं: सर! देखता भी हूं और कुछ समय तक किया भी है.  चेयरमैन: तो हाल ही मैं आपने कौन सा प्ले देखा है? मैं: जी हाल ही मै...