एक असफल कैंडिडेट का सफल UPSC इंटरव्यू (भाग 1)
10 अप्रैल 2018 मेरे लिए एक खास दिन था क्योंकि उस दिन मैं यूपीएससी की मुख्य इमारत में प्रवेश पाने जा रहा था. दोपहर एक बजे करीब मेरी रिपोर्टिंग थी और मैं 11 बजे ही सूट - बूट पहनकर एकदम तैयार था. फिर सीधे कैब करके पहुंच गया यूपीएससी की बिल्डिंग के सामने. अंदर जाते हुए एक छोटी सी लाइन लगी थी, जिसमें मेरे जैसे ही कई कैंडिडेट्स सूट और साड़ी पहने सजे-धजे खड़े थे. अंदर पहुंचने पर सबसे पहले हम सभी को 6 - 6 कैंडिडेट्स के समूह में बांट दिया गया और फिर शुरू हुआ हम सभी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में करीब 1 घंटा लग गया और उसके बाद हमें वहां से आगे एक बड़े हॉल में बिठा दिया गया. यह वो हॉल था जहां हमें इंतजार करना था अपनी अपनी बारी का. एक अजीब सी खुशी, एक अजीब सा भय और एक अजीब सी चिंता तीनों आपस में मिलकर उस हॉल में एक अलग ही माहौल बना रहे थे. मेरा उस ग्रुप में चौथा नंबर था, ऐसा मुझे बता दिया गया था. स्पष्ट था कि मुझे करीब डेढ़ से दो घंटा वहां उसी अजीब से माहौल में गुजारना था. अगले दो घंटे अपनी बारी के इंतजार में गुजरे लेकिन तब तक बाकी के लोगों से बातचीत होना शुरू हो च...